एसजी पब्लिक स्कूल में किया गया पौधरोपण
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। इसका शुभारम्भ विद्यालय की चेयरपर्सन उमा अग्रवाल व प्रबंध निदेशक अरुण अग्रवाल ने किया। वहीं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए शपथ भी दिलाई गई। साथ ही लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकाधिक पेड़ पौधे लगाने से पर्यावरण शुद्ध बना रहता है जिसका अनुकूल प्रभाव जीव जंतुओं समेत मनुष्यों पर भी पड़ता है। इसलिए मानव जीवन की खुशहाली के लिए हरियाली का होना अति आवश्यक है। कहा कि वृक्ष धरती का श्रृंगार है। पौधरोपण करने से जीव जन्तुओं को ठण्डी छांव व विश्राम करने का स्थान प्राप्त होता है पेड़ पौधे लगाने का ये कार्य किसी पुण्य से कम नही है। सुरक्षित जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना आवश्यक है। इसके लिए हमें निरंतर पौधरोपण करते रहना चाहिए। साथ ही पौधों के वृक्ष बनने तक उनका पालन पोषण करना भी अति आवश्यक है। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रशांत तिवारी, एके सेठ सहि तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











