HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : महीने में 4 दिन गर्भवती महिलाएं नि:शुल्क करा सकती...

JAUNPUR NEWS : महीने में 4 दिन गर्भवती महिलाएं नि:शुल्क करा सकती हैं सोनोग्राफी: सीएमओ

JAUNPUR NEWS : महीने में 4 दिन गर्भवती महिलाएं नि:शुल्क करा सकती हैं सोनोग्राफी: सीएमओ

सीएमओ ने कीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की रूटीन जांच, दिया निर्देश
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार की दोपहर रूटीन जांच करने पहुंचीं सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने अस्पताल परिसर में डिलेवरी रूम, लेबर रूम, दवा कक्ष, ओपीड़ी रजिस्टर, शौचालय और खिड़कियों में झाले को साफ सफाई करने के साथ ओटी रूम के बाहर लीकेज के पानी को ठीक करवाने के लिए अधीक्षक को निर्देशित किया।
मीडिया से बात करते हुए डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि रुटीन जांच करने आई थी कि चिकित्सक अस्पताल में सही समय पर बैठ कर लोगो को बेहतर सेवा देते है कि नहीं जांच में सब कुछ सही था। चिकित्सक को बाहर से दवा न लिखने के साथ ही सोनोग्राफी बाहर से न लिखने के लिए मना किया गया है। उन्होंने बताया कि हमारे सोनोग्राफी पैनल के तहत माह में 4 दिन गर्भवती महिलाओ के लिए प्रावधान किया गया कि 1, 9, 16, 24 को गर्भवती महिलाएं अपना सोनोग्राफी फ्री में करा सकती हैं। सरकार उन सेंटर को पैसा जमा करती है। चिकित्सक आपातकालीन में ही गर्वभती महिलाओं का सोनोग्राफी लिखे बाकी माह के 4 दिन ही सोनोग्राफी कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में सब सही पाया गया। थोड़ी साफ—सफाई की और जरूरत है। रुटीन जांच के दौरान कुछ समय के लिए अस्पताल में हड़कंप मचा रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read