फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण को अभ्युदय सेवा समिति ने किया सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। अभ्युदय सेवा समिति फूलपुर ऐसे पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों व समाजसेवी को सम्मानित करता है जिन्होंने अपनी ड्यूटी एवं भूमिका के दौरान उल्लेखनीय कार्य किए हों।
फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह के निष्ठा, ईमानदारी एवं लोगों की समस्या का समाधान करना ऐसे बहादुर एवं साहस कार्य को समिति के द्वारा अभ्युदय सेवा सम्मान रत्न से सम्मानित किया गया। समिति के द्वारा पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की पहल सराहनीय है। ऐसे आयोजन से पुलिसकर्मियों का भी हौसला बढ़ेगा। उन्हें नई ऊर्जा मिलेगी। ऐसी पहल होती रहनी चाहिए। वहीं थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह से बातचीत करने पर पता चला कि जिसके अंदर सेवा का भाव होता है। वह व्यक्ति किसी भी समय किसी भी जगह किसी भी परिस्थिति में सेवा करने से चुकता नहीं। सेवा की महत्ता आज नहीं आदिकाल से है, त्रेता, द्वापर, सतयुग आज भी सेवा करने वाले बहुत से लोग हैं। वह सेवा को अपना जीवन समझते हैं। उनके लिए सेवा से बड़ी कोई पूजा नहीं है। सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। गरीब, असहायों, दीन-दुखियों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म, सबसे बड़ा पुण्य, सबसे बड़ा कर्म होता है। इस मौके पर संरक्षक दिलीप दुबे, अमिताभ दुबे, विशाल गुप्ता, सिंटू पांडे, सुनील पाल, सतीश सिंह, जेपी पटेल, नितिन गुप्ता, शैलेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













