राष्ट्र की आन, बान, शान व अभिमान है हिन्दी

राष्ट्र की आन, बान, शान व अभिमान है हिन्दी

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर में हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना कर किया गया। कार्यक्रम में वाद- विवाद प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता किया गया। जिसके निर्णायक और मुख्य अतिथि जगतपुर पीजी कॉलेज वाराणसी (हिंदी विभाग) के प्रो. रमेश चंद्र रहे। निबंध का विषय “भारत में ‘उच्चतर न्यायालयों द्वारा हिंदी में निर्णय दिए जाने के औचित्य” तथा वाद-विवाद का विषय-“राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी ही सर्वाधिक सक्षम है” रखा गया। निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- विद्या मौर्य और अभुज अर्जुन पटेल द्वितीय स्थान नीतू पटेल और किरण बिन्द ने प्राप्त किया तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभुज अर्जुन पटेल तथा द्वितीय स्थान साहिल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. रमेश चन्द्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी ही राष्ट्रभाषा बनने में सर्वाधिक सक्षम है। राष्ट्र की आन, बान, शान व अभिमान है हिंदी। मुख्य अतिथि का परिचय एवं स्वागत भाषण हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष तथा गंगापुर परिसर प्रभारी प्रो. मंजू मिश्रा ने दिया। कार्यक्रम में डॉ. आशा कुमारी, अंगद प्रसाद यादव, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. ममता देवी, मनोज कुमार, कंचन वर्मा, अर्चना पटेल और महेंद्र कुमार प्राध्यापक और प्राध्यापिकाओं सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका देवी तथा धन्यवाद ज्ञापन पूनम ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA