Homeबहराइचआकर्षण का केन्द्र बनी छाया चित्र प्रदर्शनी

आकर्षण का केन्द्र बनी छाया चित्र प्रदर्शनी

आकर्षण का केन्द्र बनी छाया चित्र प्रदर्शनी

अब्दुल शाहिद
बहराइच। ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ के प्रणेता, आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार व विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद बहराइच के सभागार में 17 से 23 सितम्बर 2022 तक लगायी गयी छाया चित्र प्रदर्शनी सभी वर्ग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। प्रदर्शनी को देखने वाले दर्शकों की बात की जाय तो युवक-युवतियों विशेषकर छात्र-छात्राओं की संख्या काफी अधिक है।

नगर स्थित विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षण स्टाफ के नेतृत्व में टाउन हाल का भ्रमण कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया जा रहा है। साथ ही प्रदर्शनी के प्रति आम नागरिकों का आकर्षण भी बढ़ा है। बड़ी संख्या में लोग नगर पालिका के सभागार पहुंचकर छाया चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया जा रहा है। छाया चित्र प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के साथ-साथ सरकार द्वारा चलायी जा रही विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को विस्तृत रूप से प्रदर्शन किया गया है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए छाया चित्र प्रदर्शनी काफी उपयोगी है। प्रदर्शनी में कुछ ऐसे क्रेरिटिव का प्रदर्शन किया गया है जो सामान्य ज्ञान पर आधारित है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read