HomeArticleपीएफआई: टर्की सम्बन्धित और भारत में चरमपंथ का उदय

पीएफआई: टर्की सम्बन्धित और भारत में चरमपंथ का उदय

पीएफआई: टर्की सम्बन्धित और भारत में चरमपंथ का उदय

सभ्य होने का दोष यह है कि यह हमारे बीच के असभ्य लोगों को स्वतंत्रता और समानता के नाम पर हमारे खिलाफ भीषण अपराध करने की अनुमति प्रदान करता है- एम.जे. कोन। एक नौसिखिये के लिए मानवाधिकार एवं स्वतंत्रता संगठन और मानवीय सहायता के लिए बनाये हुये संगठन समाज की भलाई के लिए रचनात्मक कार्य के लिए जाने जाते हैं।

बारीक नजर यह उजागर करता है कि अल-कायदा से संबंधित तुर्क चैरिटी संगठन जिस पर एक अभियोजक द्वारा पूर्वी तुर्क प्रांत, वैन में आतंकरोधी जांच के दौरान जनवरी 2014 में सीरिया में अल-कायदा संबंधित जिहादी संगठन पर हथियार तस्करी का आरोप लगा था। तुर्क राष्ट्रपति एर्डोगन के दामाद और वर्तमान वित्त एवं ट्रेजरी मंत्री बेराट अलब्यार्क के लीक हुये ई-मेल आई.एच.एच. पर लीबियाइयों समूह को असल्हा मुहैया कराने का आरोप लगाया है। आई.एच.एच. एक ऐसे संगठन के नाम से जाना जाता है जिसका घनिष्ठ संबंध तुर्क इंटेलिजेंस संस्था एम.आई.टी. से है जिसके नेतृत्वकर्ता तैय्यप एड्रोजन जो खुद को पूरे विश्व भर के मुस्लिम नेता मानता है।

यह संगठन भारत के लिए क्यों प्रासंगिक है? इसका उत्तर जटिल जांच द्वारा दिया जा सकता है। जांच के अनुसार पी.एफ.आई. के दो शीर्ष नेतृत्वकर्ता ई.एम. अब्दुल रहिमन और प्रोफेसर पी. कोया पी. एफ.आई. के राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद् के सदस्य हैं जिन्हें निजी स्तर पर आई.एच.एच. द्वारा इस्तांबुल में मेजबानी की गई थी। पी.एफ.आई एक भारतीय चरमपंथी इस्लामी संगठन है जो हिंसक एवं आपराधिक गतिविधियों, फिरौती के लिए लड़कों के अपहरण एवं हत्या, सी.पी.आई. और आर.एस.एस. कार्यकर्ता की हत्या, ए.बी.वी.पी. के कार्यकर्ता एन. सचिन एवं विशाल की हत्या, उत्तर पूर्वी राज्यों के लोगों के खिलाफ एस.एम.एस. मुहिम चलाना, टी.जे. जोसफ का हाथ काटना, शिमोगा हिंसा, नागरिकता बिल के खिलाफ कार्यक्रम करवाने से लेकर जबरन धर्मांतरण करवाने में संलिप्त है।

तुर्क इंटेलिजेंस एजेंसी एवं जिहादी चैरिटी समुह का भारतीय चरमपंथी संगठन से संबंध को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इस संबंध के कारण तुर्क राष्ट्रपति एरडोगन ने 1924 में समाप्त हुये खिलाफत प्रणाली को फिर से दक्षिण पूर्वी एशिया में स्थापित करने की योजना के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वैश्विकरण के इस दौर में जहां राष्ट्रवाद की अवधारणा के साथ निश्चित भौतिक सीमायें हैं खिलाफत प्रणाली से निश्चित तौर पर बड़े स्तर की हिंसा और अशांति की आशंका है। पी.एफ.आई. जो अपने विनाशक एजेंडे के लिए जाना जाता है, भारतीय उपमहाद्वीप में तुर्की के विभाजनकारी योजना को सफल बनाने के लिए उपयुक्त है। टर्की और पी.एफ.आई. के अच्छे संबंध का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पी.एफ.आई. ने एक बयान जारी कर कहा था कि 2016 में टर्की राष्ट्रपति एरडोगन द्वारा सत्ता पलट के प्रयास जो कि वास्तव में एरडोगन की सेना एवं इंटेलिजेंस एजेंसी का इस्लामिक शक्ति को मजबूती प्रदान करने के लिए और फासिवादी शासन स्थापित करने के लिए था। पी.एफ.आई. आई.एच.एच. का सही मेल साबित हो रहा है जैसा कि दोनों संगठनों अपने राष्ट्रों के हित के खिलाफ खड़े होते हैं।

प्रसिद्ध पौराणिक कथा रामायण में यह वर्णित है कि रावण को केवल अपने ही आदमी विभीषण द्वारा हराया गया था। शक्तिशाली राष्ट्र को हानि हमेशा से ही अंदर के दुश्मनों से हुई है जो बाहरी ताकतों से मिलकर देश के खिलाफ काम करते हैं। पी.एफ.आई. के पूर्व के हिंसक और इनके हाल में घटनाक्रम जिसमें आई.एच. एच. के लोगों के साथ मिलना एक आने वाले भयावह आपदा की ओर इशारा करता है और इसे तब तक नकारा नहीं जा सकता है जब तक इस समस्या को नेस्तनाबूत ना कर दिया जाये। पहले हमला न करने की नीति, गुट निर्पेक्ष आंदोलन इत्यादि हमारे लिए महंगी साबित हुई है, इन वाक्यों ने पहले से ही हमें क्षेत्र का नुकसान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा का हनन कराया है। अब समय आ गया है कि हम अपने कथांक को बदलें। जैसे प्रसिद्ध तर्कवादी विचारक एवं लेखक अभिजीत नस्कर ने एक बार कहा था कि आपके प्रजाति के लिए सबसे खतरनाक चीज अलगाववाद, असहिष्णुता, उग्रवाद, चरमपंथ, शत्रुता और पूर्वाग्रही भय है चाहे वो धार्मिक, नास्तिक या राजनीतिक हो।
(जियारत अली शाह हक्कानी मलंग, लेखक सूफी खानकाह एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव और सूफीवाद के मलंग और मदारी सिलसिले के प्रमुख संत हैं)

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read