पीईटी परीक्षा शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

  • पीईटी परीक्षा शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

  • डीएम-एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जनपद में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी संतोष शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने आई-वे इंटरनेशनल स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की उपस्थिति, केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और प्रश्न पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और शासन के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।