HomeTrendingनाला सोपारा से तेलंगाना तक ड्रग्स सिंडिकेट का हुआ भण्डाफोड़

नाला सोपारा से तेलंगाना तक ड्रग्स सिंडिकेट का हुआ भण्डाफोड़

  • नाला सोपारा से तेलंगाना तक ड्रग्स सिंडिकेट का हुआ भण्डाफोड़

  • 140 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, 25 आरोपी गिरफ्तार

  • दुबई से नेटवर्क संचालित होने का किया गया खुलासा

तेजस टूडे ब्यूरो
राजू पाल
भिवंडी, मुम्बई। मुंबई मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की अपराध शाखा इकाई-4 ने कथित अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए लगभग 140 करोड़ रुपये मूल्य के ड्रग्स की बरामदगी और 25 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी है। जांच के तार नालासोपारा से गुजरात उत्तर प्रदेश और तेलंगाना तक जुड़े पाए गए हैं। प्रकरण की शुरुआत जून में नालासोपारा के प्रगति नगर से हुई जहां दो युवकों के पास से 112 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न राज्यों में छापेमारी कर कथित तौर पर लगभग 70 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए जांच में तेलंगाना में कथित ड्रग्स निर्माण इकाई का भी सुराग मिला। पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क के संचालन में दुबई में रह रहे सलीम डोला की कथित भूमिका सामने आई है। मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों की सहायता से तुर्की से एक संदिग्ध की गिरफ्तारी की जानकारी भी सामने आई है पुलिस अब तस्करी की आपूर्ति शृंखला, वित्तीय लेन-देन और अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

 

 

 

 

 

Must Read