22 साल पुराने मामले में वारंटी गिरफ्तार
तेजस टूडे सं.
महेश वर्मा
बृजमनगंज, महराजगंज। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर बृजमनगंज पुलिस ने संबंधित अभियुक्त को बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त राजेन्द्र केवट पुत्र भोला उर्फ राम समुझ केवट (51) वर्ष निवासी पुरन्दरपुर टोला केवटलिया को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि 22 वर्ष पुराने मामले में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।












