HomeTrendingताड़का वध, अहिल्या उद्धार एवं जनकपुरी यात्रा का हुआ मंचन

ताड़का वध, अहिल्या उद्धार एवं जनकपुरी यात्रा का हुआ मंचन

  • ताड़का वध, अहिल्या उद्धार एवं जनकपुरी यात्रा का हुआ मंचन

तेजस टूडे ब्यूरो
विशाल रस्तोगी
खैराबाद, सीतापुर। नगर के पाठक ताल रामलीला ग्राउंड में बीती 13 अक्टूबर को आयोजित रामलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसमें ताड़का वध, अहिल्या उद्धार तथा जनकपुरी यात्रा के प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामचरित मानस में गोस्वामी तुलसीदास जी ने प्रभु श्रीराम के पराक्रम और मर्यादा का सुंदर वर्णन किया है। ताड़का वध के प्रसंग में भगवान श्रीराम ने ऋषि-मुनियों के यज्ञ की रक्षा के लिए राक्षसी ताड़का का वध किया। इसके बाद जनकपुरी यात्रा के प्रसंग का मंचन हुआ जिसमें महर्षि विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के जनकपुर पहुंचने की लीला प्रस्तुत की गई। अहिल्या उद्धार के प्रसंग में भगवान श्रीराम के चरण-स्पर्श से शापग्रस्त अहिल्या का उद्धार हुआ। इस दृश्य ने दर्शकों को भक्ति, करुणा और प्रभु की कृपा का संदेश दिया। रामलीला के माध्यम से श्रद्धालुओं को संदेश दिया गया कि धर्म की रक्षा, अधर्म का नाश तथा दीन-दुखियों का उद्धार ही प्रभु श्रीराम के जीवन का प्रमुख उद्देश्य था। मंचन के दौरान उपस्थित दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष निर्विकार गुप्ता, मंत्री विभांशु सिंह, कोषाध्यक्ष बिजय सिंह, संयोजक सोमेश्वर विश्वकर्मा, प्रचार-प्रसार समिति के सदस्य निर्विकार यादव, आलोक शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

 

 

 

 

Must Read