छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे दी गयी जानकारी
तेजस टूडे सं.
महेश वर्मा
बृजमनगंज, महराजगंज। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस की मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बंजरहा सोनबरसा में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, सम्मान, समानता एवं स्वावलंबन के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला उपनिरीक्षक अर्चना यादव ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाना है। छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, गुड टच-बैड टच, बाल विवाह की रोकथाम तथा किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में डरने के बजाय तत्काल अपने अभिभावक, शिक्षक या पुलिस को सूचना दें। महिला कांस्टेबल अस्मिता पांडेय ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों आपातकालीन पुलिस सहायता के लिए 112, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क कर सहायता ली जा सकती है। इस अवसर पर उपनिरीक्षक शावंत कुमार, महिला कांस्टेबल अंजली सिंह, कांस्टेबल मंगल शंकर तिवारी शामिल रहे।













