HomeViralसपा नेता हाजी रफीक ने चलाया वोट बढ़ाओ अभियान

सपा नेता हाजी रफीक ने चलाया वोट बढ़ाओ अभियान

  • सपा नेता हाजी रफीक ने चलाया वोट बढ़ाओ अभियान

तेजस टूडे ब्यूरो
नजीबाबाद, बिजनौर। लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत करने और पात्र नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हाजी रफ़ीक़ अंसारी की ओर से ‘वोट बढ़ाओ अभियान’ की शुरुआत की गई। अभियान के तहत मोहल्ला जब्तागंज में एक विशेष मतदाता पंजीकरण एवं संशोधन कैंप का आयोजन हुआ। कैंप के दौरान मुख्य रूप से उन युवाओं को प्राथमिकता दी गई, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है लेकिन उनका नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका था। साथ ही जिन नागरिकों के नाम किसी कारणवश मतदाता सूची से हट गए थे, उन्हें नियमानुसार दोबारा जुड़वाने के लिए फार्म भरवाए गए और आवश्यक कागजी प्रक्रिया में मार्गदर्शन किया गया। इस मौके पर श्री अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र में वोट सबसे बड़ा अधिकार है। हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना बेहद जरूरी है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से आगे बढ़कर वोट बनवाने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील किया। साथ ही कहा कि इस अभियान का मुख्य मकसद कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में दर्ज होने से वंचित न रहे। कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने पहुंचकर अपने आवेदन जमा किये।

 

 

 

 

 

Must Read