खान-पान की शुद्धता को लेकर प्रयागराज में सघन अभियान, 15 नमूने संग्रहित
तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव जायसवाल
प्रयागराज। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ, मंडलायुक्त प्रयागराज एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर पावन पर्व नव दुर्गा पर आम जन को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा रेलवे स्टेशनों/ट्रेनों में जनपद से आपूर्ति हो रहे खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को जनपद में सघन छापेमारी की गयी। नैनी, करछना एवं चाका ब्लॉक में किराना, मिठाई एवं फैमिली बाजारों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान व्रत में उपयोग होने वाले साबूदाना, घी, पेड़ा एवं सेंधा नमक के नमूने संकलित किये गये। मानस बाजार त्रिवेणीपुरम झूसी के खाद्य प्रतिष्ठान से संदेह के आधार पर साबूदाना मूल पैक में आरुष गोल्ड ब्रांड एवं सिंघाड़े का आटा का विधिक नमूना नियम अनुसार संग्रहित करते हुए मौके पर सील मोहर किया गया। तत्पश्चात इंस्टा कार्ड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के नायिका झूसी प्रयागराज के प्रतिष्ठान से सनफीस्ट ब्रांड का चाको फ़िल्स का विधिक नमूना संग्रहित किया गया। अनिग डेयरी फूलपुर से नान साल्टेड बटर का नमूना संग्रहित किया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।












