जीवित प्रमाण-पत्र पेंशन भोगी अब घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे: वरिष्ठ कोषाधिकारी
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। वरिष्ठ कोषाधिकारी आलोक चंद्र ने जिले के सभी पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को नवंबर-दिसंबर से पहले जीवित प्रमाण-पत्र(लाइफ सर्टिफिकेट) अपडेट कराने को कहा है। पेंशनभोगी अब घर बैठे वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इसके लिए उन्हें कोषागार आने की जरूरत नहीं है। नजदीकी पोस्ट ऑफिस, जन सुविधा केंद्र साइबर कैफे या अपने मोबाइल/कंप्यूटर से भी डिजिटल प्रमाण-पत्र भेजा जा सकता है।आवेदन करते समय आधार नंबर, मोबाइल नंबर (ओटीपी के साथ), पेंशनर का नाम, पेंशन का प्रकार, स्वीकृति प्राधिकारी (राज्य सरकार उत्तर प्रदेश), वितरण एजेंसी (उत्तर प्रदेश कोषागार-उप कोषागार), कोषागार/एजेंसी (चंदौली), पीपीओ नंबर, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड और बायोमेट्रिक इंप्रेशन जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।













