HomeTrendingसेवानिवृत्त पर होने शिक्षामित्र को दी गयी विदाई

सेवानिवृत्त पर होने शिक्षामित्र को दी गयी विदाई

  • सेवानिवृत्त पर होने शिक्षामित्र को दी गयी विदाई

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष जायसवाल
महराजगंज। बृजमनगंज के प्राथमिक विद्यालय रत्तूपुर में तैनात शिक्षामित्र अर्जुन प्रसाद गुप्ता के सेवा निवृत्त होने पर बुधवार को विद्यालय परिसर में विदाई समारोह हुआ। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत मिश्रा व समस्त शिक्षक व छात्रों ने शिक्षामित्र के सेवानिवृत्त होने पर उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विदाई एक सतत प्रक्रिया है। अपनी नौकरी में 19 वर्ष की सेवा दिया। इतने वर्षों तक कार्य करते हुए विद्यालय एक परिवार की तरह जुड़ाव हो जाता है और सेवानिवृत्त होने पर बिछड़ना जरूर कष्टदायी होता है। सेवा निवृत्त शिक्षामित्र ने कहा कि अपनी सेवा काल के दौरान शिक्षा विभाग परिवार की तरह लगने लगा था लेकिन उनसे बिछड़ना सुख और दुख का संगम लग रहा है। कार्यक्रम का संचालन एआरपी पंकज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीलू गुप्ता, सहायक अध्यापक उदय कन्नौजिया, सुभाष प्रसाद, पूनम विश्वकर्मा, कैलाश कुमारी, सुनीता कुमारी, नीलम जयसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read