स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन की हुई बैठक
मांगें पूरी न होने पर बड़े आन्दोलन की दी गयी चेतावनी
तेजस टूडे ब्यूरो
बिजनौर। राजधानी लखनऊ स्थित ऐतिहासिक गांधी भवन में स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देशराज ने शिरकत किया जबकि बिजनौर जिले की साहनपुर नगर पंचायत के चेयरमैन और स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव खुर्शीद मंसूरी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर से आए नगरीय निकायों के अध्यक्षों ने स्थानीय निकायों के अधिकारों, प्रशासनिक और वित्तीय समस्याओं तथा विभिन्न लंबित मांगों को लेकर विस्तार से मंथन किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव एवं साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने भी अपने संबोधन में स्थानीय निकायों के सशक्तिकरण पर जोर दिया और निकाय अध्यक्षों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश भर से कई अन्य नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।













