HomeSultanpurनवरात्रि व रमजान को लेकर कूरेभार थाने पर पीस कमेटी की बैठक...

नवरात्रि व रमजान को लेकर कूरेभार थाने पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

नवरात्रि व रमजान को लेकर कूरेभार थाने पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

रवि जायसवाल/जयशंकर दूबे
कूरेभार, सुलतानपुर। शाम लगभग 4 बजे कूरेभार थाना परिसर पर थाना निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आहुति की गई।बैठक में शामिल क्षेत्र के संभ्रांत लोगों व धर्मगुरुओं से रूबरू होते हुए इंस्पेक्टर श्री प्रवीण यादव ने समस्याओं को सुनते हुए शासन से जारी गाइडलाइन के अनुरूप त्योहारों को मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि धर्म स्थलों पर लगे लॉडस्पीकर की आवाज को लेकर माननीय न्यायालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। त्यौहारों में खलल डालने वाले अराजकतत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी, उनपर सख्त कार्यवाई की जाएगी। इस दौरान उपनिरीक्षक राजेश कुमार, दीवान विनोद कुमार पांडेय, प्रधान दिनेश यादव, राधेश्याम वर्मा, अमर सिंह, पूर्व प्रधान मो0 असलम खान, राम सुरेश वर्मा, प्रिंस सिंह, शादाब खान, सदाकत खान, मो0 हलीम, मो0 नसीम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read