बौद्धिक ज्ञान के साथ—साथ विधिक ज्ञान भी जरूरी: उप जिलाधिकारी

बौद्धिक ज्ञान के साथ—साथ विधिक ज्ञान भी जरूरी: उप जिलाधिकारी

रवि जायसवाल/जयशंकर दूबे
गोसाईगंज, सुलतानपुर। बच्चों को शिक्षा के साथ साथ अगर विधिक जानकारी दी जाय तो यही बच्चे भविष्य में समाज में नए आयाम स्थापित करेंगे। उक्त बातें स्थानीय थाना अंतर्गत इंटर कॉलेज नटौली में आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर के बैनर तले हुए विधिक साक्षरता जागरूकता।

कार्यक्रम में एसडीएम जयसिंहपुर संजीव यादव ने कही इस दौरान उपस्थित स्कूल के बालक बालिकाओं व मौजूद अन्य को संबोधित करते हुए कहा की बालिकाएं देवी स्वरूपा होती है शिक्षा की देवी सरस्वती धन की देवी लक्ष्मी होती है मेहनत के साथ पढ़कर लड़कियां एक नहीं दो परिवार का नाम आगे बढ़ाती हैं सरकार की मंशा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के साथ साथ सशक्त बनाने की है।

संचालित कन्या सुमंगलम योजना वूमेन हेल्पलाइन 1090 आदि की जानकारी दी समय के साथ साथ साधन सम्पन्न होने के साथ साथ लोगों ने पैदल चलना बंद कर दिया रोड पर वाहन लेकर चलने से पहले हेलमेट जरूरी रोड सेफ्टी कानून का पालन करे खुद सुरक्षित परिवार सुरक्षित।

मौजूद तहसीलदार हृदय राम तिवारी ने लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दी वर्तमान सामाजिक जीवन में मुकदमों से बच नहीं सकते गांव में पहले जो काम गांव के संभ्रांत लोग मिल कर पंचायत के माध्यम से सुलह समझौता करवाते थे वही काम लोक अदालतों से अब हो रहा है आगे कहा की अगर दोनो पक्ष रजामंद हो आपसी सहमति से मुकदमा निस्तारित करते है तो समय और धन सब बचता है उज्ज्वला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी सरकार सभी के साथ बिना भेदभाव के लोक कल्याण के लिए काम कर रही है समाज में हमेशा सुधार की गुंजाइश बनी रहती है इस शिविर का उद्देश्य सबको कानून की जानकारी दी जाए जिससे आगे चलकर जीवन में आने वाली कठिनाइयों और समस्याओं से बचा जा सके।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विवेक उपाध्याय बड़े बाबू शतेंद्र तिवारी, अध्यापक संगम लाल पांडे ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी बच्चों से नियम संयम कानून की जानकारी देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की कार्यक्रम का संचालन अध्यापक सदाशिव वर्मा ने की इस अवसर पर प्रधान नटौली बहरैची साहू, पूर्व प्रधान अशोक पांडे घनश्याम तिवारी, लेखपाल राकेश शर्मा, अखिलेश सिंह उप निरीक्षक गया प्रसाद वर्मा, दीवान वासुदेव यादव सिपाही संदीप यादव ,राहुल चौधरी, प्रमोद यादव समेत कई अन्य मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent