Homeहरदोईरिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड पर की गई परेड

रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड पर की गई परेड

रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड पर की गई परेड

प्रदीप कुमार
हरदोई। परेड यूपी 112 के वाहनों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक हरदोई राजेश द्विवेदी द्वारा शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड पर हुई परेड की सलामी ली गई। सलामी ग्रहण करने के उपरांत पुलिस बल की दौड़ कराई गई एवं टोली बाहर का निरीक्षण करते हुए परेड ड्रिल के संबंध में जानकारी दी। यूपी 112 का निरीक्षण कर मानक के अनुसार आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व उनके सुव्यवस्थित रखरखाव हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त समस्त स्थानों पर भी शुक्रवार की परेड कराई गई। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगाई गई। अनुशासन एकता बनाए रखने के लिए ड्रिप भी करवाया गया। इसके बाद सर्च गार्ड, जीडी कार्यालय, पुलिस लाइन भवन में जाकर खाने की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन, वाटर निरीक्षक व पुलिस लाइन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read