Homeहरदोईकिसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिये खुली बोली...

किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिये खुली बोली लगाकर की जायेगी धान खरीदः डीएम

किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिये खुली बोली लगाकर की जायेगी धान खरीदः डीएम

अमित त्रिवेदी
हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में धान कृषकों को उनकी उपज का लाभकारी व प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य दिलाने व मूल्य समर्थन योजना में गुणात्मक व पारदर्शी ढंग से धान क्रय हेतु आवश्यक है कि किसानों द्वारा मण्डियों में लाये गये धान की बिकी हेतु नीलामी द्वारा खुली बोली दिन में 2 बार पूर्वान्ह 11 बजे और अपरान्ह् 2 बजे मण्डी सचिव, क्रय संस्थाओं के केन्द्र प्रभारी तथा उपस्थित व्यापारियों के समक्ष लगायी जायेगी, ताकि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सके। नीलामी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जायेगी। उन्होंने कहा कि नीलामी प्रक्रिया की सूचना मण्डी समिति द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को भेजी जायेगी। नीलामी के समय यदि केन्द्र प्रभारी उपस्थित नहीं रहता है तो इसकी सूचना अधोहस्ताक्षरी तथा अन्य उच्चाधिकारियों को दी जायेगी। धान की नीलामी कराने पर यदि नीलामी में क्रय हेतु उपयुक्त गुणवत्ता (एफ०ए०क्यू0) के धान की बोली न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम आती है तो क्रय संस्थाओं द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद लिया जायेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read