HomeTrendingबेकाबू होकर बाइक खम्भे में घुसी, दो युवकों की हुई मौत

बेकाबू होकर बाइक खम्भे में घुसी, दो युवकों की हुई मौत

  • बेकाबू होकर बाइक खम्भे में घुसी, दो युवकों की हुई मौत

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। धौरहरा क्षेत्र स्थित ईसानगर थाना इलाके में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना सरपतहा चौकी के पास हुई। मृतकों की पहचान नकहिया सरपतहा निवासी सतीश उर्फ छोटू (20) पुत्र क्रपाली गौतम और बालक राम (22) पुत्र राममिलन निषाद के रूप में हुई है। दोनों युवक किसी काम से बाइक पर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार सरपतहां चौकी के पास अचानक उनकी तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे एक बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में सतीश उर्फ छोटू की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बालक राम को तुरंत खमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read