स्वच्छता एवं साफ—सफाई के लिये अपनी भागीदारी सेवा के रूप में देनी चाहिएः विमला देवी
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का राजघाट पर हुआ भव्य आयोजन जिला गंगा समिति बिलग्राम के राजघाट पर स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मल्लावां आशीष सिंह की माता विमला देवी की उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि अशोक सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक एवं सदस्य प्रदेश कार्यकारी समिति भाजपा, अर्चना रावत उप प्रभागीय वनाधिकारी संडीला एवं दीपा विश्वास नगर उपाध्यक्ष बिलग्राम भा०ज०पा रहीं। अश्वनी मिश्र जिला पारियोजना अधिकारी ने सभी अतिथियों का बुकें भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मल्लावां की माता विमला देवी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छाया चित्र पर माल्यार्पण करते हुये पुष्पांजति अर्पित करके किया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता ही सेवा के भाव को समझने एवं स्वभाव और संस्कार में स्वच्छता को अपनाने की सीख देते हुये कहा कि हम सभी को अपने गांव और मुहल्ले में स्वच्छता एवं साफ सफाई के लिए अपनी भागीदारी सेवा के रूप में देनी चाहिए और अपने घर—द्वार के साथ सार्वजनिक स्थानों जैसे रोड, नाली, घाट आदि जगह भी स्वच्छता कर देश और समाज की सेवा करनी चाहिए। वहीं राज घाट के गंगा तट पर दिन भर चलने वाले हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ अशोक सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक ने प्रथम हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारम्भ किया। इसके उपरांत सैकड़ों लोगो ने हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई। अशोक सिंह ने सभी उपस्थित जनमानस, बच्चों एवं ग्रामीणों को गंगा ग्रामों के साथ प्रतिदिन घाट पर स्वच्छता किए जाने हेतु प्रेरित करते हुये सभी को स्वच्छता की शपथ दिलायी। कार्यक्रम का समापन शाम की भव्य गंगा आरती करके किया गया। अन्त में जिला परियोजना अधिकारी ने सभी अतिथियों को शॉल एवं भगवान श्रीराम लला की छाया चित्र भेंट किया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











