पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के गौरापार गांव के पूरब स्थित बाग में एक युवक का शव गुरुवार को सुबह ग्रामीणों ने महुआ के पेड़ मे लटकता देखकर शोर मचाया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के पॉकेट में रखे पर्स में आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त की तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी शुरू कर दी। मालूम हो कि थाना क्षेत्र के गौरा पार स्थित गांव के पूर्व स्थिति बाग में गुरुवार को सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव महुआ के पेड़ पर लटकता हुआ देखा। घटना की सूचना पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को डाल से उतरवाकर पॉकेट में रखे पर्स की खोजबीन शुरू की तो उसमें आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के आधार पर शव की सिंनाख्त हुई। शव मिठना सिठना निवासी सुशील यादव 28 वर्ष पुत्र गिरजेश के रूप में हुई। मृतक के पिता गिरजेश ने बताया कि उनके बेटे से बुधवार की शाम 5 बजे तक बात हुई। उसके बाद मोबाइल पर घंटी बजती रही और मोबाइल नहीं उठा। रात 9 बजे मोबाइल बंद हो गया। पूरी रात लोग बेटे की तलाश में घूमते रहे सुबह जब सूचना मिली तो लोग मौके पर पहुंचे घटना की सूचना पहुंचते ही उनके घर पर कोहराम मच गया लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह युवक पुराने ट्रैक्टरों को खरीदने बेचने का काम करता था। शादी अभी दो माह पूर्व तय हुई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











