Homeबहराइचपुलिस लाइन में ओरिएंटेशन ऑफ़ लॉ इनफोर्सर्स का हुआ आयोजन

पुलिस लाइन में ओरिएंटेशन ऑफ़ लॉ इनफोर्सर्स का हुआ आयोजन

पुलिस लाइन में ओरिएंटेशन ऑफ़ लॉ इनफोर्सर्स का हुआ आयोजन

अब्दुल शाहिद
बहराइच। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम हाल में ओरिएंटेशन ऑफ़ लॉ इनफोर्सर्स कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय सोलंकी एवं एसपी प्रशांत वर्मा रहे। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के मार्ग दर्शन में क्षेत्राधिकारी सुरेश पाल, प्रतिसार निरीक्षक ब्रह्म देव चौहान समेत पुलिस मार्डन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राएं एवं शिक्षकगण मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य शिक्षा सूचनाधिकारी बृजेश सिंह किया। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ ने कार्यक्रम में तम्बाकू से हो रहे रोगों, रक्तचाप, अनिद्रा, कैंसर आदि के बारे मे विस्तार से बताया।उन्होंने कहा कि तम्बाकू उत्पादों के सेवन से उच्च रक्तचाप की समस्या अधिक उत्पन्न हो रही है। मुख रोग ज्यादा हो रहे है। तंबाकू मुक्त भविष्य के लिए युवाओं को आगे आना होगा। तम्बाकू उत्पादों को छोड़ने के उपाए एवं कोटपा अधिनियम 2003 के बारे मे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि तम्बाकू उत्पाद छोड़ने हेतु टोल फ्रीनंबर 1800112356 पर बात कर सकते हैं। एनसीडी क्लीनिक के डॉ. परितोष तिवारी ने बताया कि समाज में विशेषकर युवा समुदाय जानकारी के अभाव में तंबाकू उत्पाद को अपनाकर बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। लोगों को तम्बाकू उत्पादों के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करना हम सभी का कर्तव्य है। मनोचिकित्सक डॉ. विजित जायसवाल ने बताया कि तम्बाकू की लत व्यक्ति के साथ साथ पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। तम्बाकू के सेवन से कई तरह की बीमारियां फैलती है, जो स्वास्थ्य एवं जीवन के लिए घातक है। कार्यशाला में डॉ. संध्या शुक्ला, विवेक श्रीवास्तव, एनसीडी क्लीनिक के फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. रियाजुल हक, संतोष सिंह, बृज प्रकाश, शरद श्रीवास्तव, मेंटल हेल्थ टीम से मुकेश हंस, राज कुमार महतो, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read