HomeChitrakootजिलाधिकारी ने की विशेष टीकाकरण पखवाड़ा सम्बन्धित समीक्षा

जिलाधिकारी ने की विशेष टीकाकरण पखवाड़ा सम्बन्धित समीक्षा

जिलाधिकारी ने की विशेष टीकाकरण पखवाड़ा सम्बन्धित समीक्षा

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में विशेष टीकाकरण पखवाड़ा अभियान के तृतीय चरण 13 से 24 मार्च तक के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपदीय टास्क फोर्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियों एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को निर्देश दिए कि मिजिल्स रूबेला उन्मूलन हेतु नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत माह में 13 से 24 मार्च तक तृतीय चरण के दौरान विशेष टीकाकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। आशा, एएनएम को लगाकर बच्चों चिन्हित कराकर ड्यूलिस्ट सही तरीके से बनाया जाए तथा इस अभियान का प्रचार प्रसार भी कराएं।

सेशन के एक दिन पहले ग्राम प्रधानों अन्य जनप्रतिनिधियों से संपर्क करके बैठक करें तथा बुलावा पर्ची का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराकर टीकाकरण अभियान को शत—प्रतिशत पूर्ण कराएं, मुख्य चिकित्साधिकारी तथा अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्यूलिस्ट की जो सूची बनाई जाए उसमें आप लोग भी रैंडम चेकिंग करके अवगत कराएं, ई कवच की फीडिंग सही तरह से कराई जाय।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि इस तृतीय राउंड के बाद समीक्षा कराएं अगर इसमें प्रभारी चिकित्साधिकारियों द्वारा प्रगति नहीं कराई गई तो संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए शासन को पत्र भेजा जाय। अगर आपके द्वारा ऐसा नहीं किया गया तो मैं आपकी भी जिम्मेदारी तय करूंगा। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि जो गत टीकाकरण अभियान के दौरान बच्चे टीकाकरण से छूट गए हैं, उन्हें इस अभियान के दौरान सेशन में लेकर टीकाकरण कराया जाए। कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे, यह आप लोग सुनिश्चित कर लें।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुधीर शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके चौरिहा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर भी लालजी यादव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आरके करवरिया सहित संबंधित अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read