स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिये ऑनलाइन आवेदन शुरू
एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा के निर्देश पर जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ हो गये है, जो 15 जून से 4 जुलाई तक मण्डलवार निर्धारित तिथि के मध्य किया जायेगा। ऑनलाईन आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की फोटो, अभ्यर्थी के हस्ताक्षर, कक्षा-5 की मार्कशीट, आधार कार्ड अथवा जन्मतिथि प्रमाण पत्र की फोटो जे0पी0जी0 फाईल के साथ अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिये इस पेज पर इन्स्ट्रक्शन/ट्यूटोरियल वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है जिसे देखकर अभ्यर्थी आसानी से फार्म को भर सकते है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी द्वारा सबसे पहले अपना पंजीकरण किया जायेगा जिसमें उसे अपना नाम, जन्मतिथि, ई-मेल आई0डी0, आधार संख्या, मोबाईल नम्बर तथा कैप्चा कोड भरेगा।
इसके उपरांत उसके मोबाइल पर ओ0टी0पी0 आयेगा। ओ0टी0पी0 भरने के बाद मोबाईल एवं ई-मेल आई0डी0 पर लागिन आई0डी0 एवं पासवर्ड भेजा जायेगा। अभ्यर्थी प्राप्त लागिन आई0डी0 एवं पासवर्ड से लॉगिन करेगा। उसके उपरान्त उसे पासवर्ड बदलने का विकल्प आयेगा। पासवर्ड बदलने के बाद अभ्यर्थी पुनः अपनी लागिन आई0डी0 एवं नवीन पासवर्ड से लॉगिन किया जायेगा। लागिन करने पर अभ्यर्थी दिये हुए फार्म में मांगी गयी सूचना तथा जिस खेल एवं कालेज में प्रवेश चाहता है, उसका पूर्ण विवरण अभ्यर्थी ऑनलाइन फार्म में एप्लिकेंट डिटेल, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, पता, डाक्यूमेन्ट अपलोड, घोषणा तथा आवेदन शुल्क 200 रूपये भुगतान के उपरान्त अभ्यर्थी अपना फार्म एवं पेमेन्ट स्लिप प्रिन्ट कर सकेंगे।
अभ्यर्थी अपने मण्डल पर होने वाली सम्बन्धित खेल की प्रारम्भिक चयन परीक्षा की चयन समिति के समक्ष अपने आवेदन फार्म के साथ आधार/जन्मतिथि प्रमाण-पत्र एवं शिक्षण कक्षा-5 की मार्कशीट के प्रमाण-पत्र की छायाप्रति तथा घोषणा पत्र यदि आवश्यक हो, संलग्न कर सम्बन्धित खेल की प्रारम्भिक चयन परीक्षा में निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रतिभाग कर सकेंगे। अधिक जानकारी हेतु वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








