JAUNPUR NEWS : माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने बैठक करके आन्दोलन की बनायी रणनीति

JAUNPUR NEWS : माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने बैठक करके आन्दोलन की बनायी रणनीति

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की बैठक जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह की अध्यक्षता में टीडी इंटर कॉलेज में हुई जहां आगामी आंदोलन की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ। आंदोलन के प्रथम चरण में मुख्यमंत्री को संबोधित 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रत्येक विद्यालय के इकाई अध्यक्ष मंत्री अपने विद्यालय से रजिस्टर्ड डाक से भेजेंगे। आन्दोलन के द्वितीय चरण में 24 जुलाई को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मांगों के संदर्भ में विशाल धरना का आयोजन जनपद स्तर पर जिला विद्यालय निरीक्षक के यहां किया गया है।

आंदोलन को गति प्रदान करने हेतु तहसील स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी के सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि अपने स्तर से विद्यालयों का दौरा करके संगठन के रीत—नित से अवगत करावें। सभी लोगों को इसके प्रति जागरूक करें। प़थम दिन लगभग 40 विद्यालय ने ज्ञापन भेजा। बैठक में अम्बर सिंह, शैलेंद्र सिंह, पंकज सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अजय वर्मा, मनोज मिश्रा, आलोक सिंह, सतेंद्र सिंह, हृदय नारायण सिंह, तिलकधारी गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, कमला प्रसाद, मन्नो देवी, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष सुधेन्दु सिंह ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला