HomeJaunpurसड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार घायल

सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार घायल

सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार घायल

तेजस टूडे ब्यूरो
विशाल रस्तोगी
महमूदाबाद, सीतापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सीएचसी महमूदाबाद से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली सिधौली इलाके में सिधौली क्रॉसिंग के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से भट्ठा वार्ड निवासी उस्मान (35) की मौके पर ही मौत हो गई।

कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये: कमलेश पासवान

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शुक्रवार की दोपहर अपनी बेटी के गांव गोंधना से लबरहा वापस जा रहे बाइक सवार पिता मुमताज (67) की बाइक में कोतवाली इलाके में फिरोजपुर चौराहे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मुमताज, पत्नी नुसरतजहां (65), नाजिनी (18) घायल हो गए।कोतवाली इलाके में ही कोड़ौरा गांव के पास साहिनपुर खेरिया निवासी साइकिल सवार राम सागर (55) को अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल नुसरत जहां व राम सागर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

 

Must Read