अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष रैपुरा शैलेन्द्रचन्द्र पाण्डेय ने बताया कि उप निरीक्षक रमेश यादव तथा आरक्षी राममूरत मिश्रा द्वारा श्यामनारायण उर्फ बच्चा पुत्र मुकुंदीलाल निवासी गढ़ीकला पड़री मजरा मदना को 18 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना रैपुरा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











