शस्त्र व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, महराजगंज पुलिस अपराधियों पर कस रही शिकंजा
963212
शस्त्र व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, महराजगंज पुलिस अपराधियों पर कस रही शिकंजा
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिली सूचना पर अभियुक्त अमन तिवारी उर्फ छोटू पुत्र जगजीवन तिवारी पूरे पण्डित मजरे मर्दानपुर को पुलिस ने एक अद्दी व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया जिसका काफी आपराधिक इतिहास पुलिस रिकार्ड में दर्ज है जिसको उपनिरीक्षक श्रवण श्रीवास्तव, आरक्षी आशुतोष कमल द्वारा गिरफ्तार किया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है जिससे अपराधियों में भय व्याप्त है। लगातार क्षेत्र में अपराधी किस्म के व्यक्तियों पर कार्यवाही की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।