Homelalitpurशासन-प्रशासन के निर्देश पर अवैध कब्जेधारियों पर लगातार चल रहा बुलडोजर

शासन-प्रशासन के निर्देश पर अवैध कब्जेधारियों पर लगातार चल रहा बुलडोजर

शासन-प्रशासन के निर्देश पर अवैध कब्जेधारियों पर लगातार चल रहा बुलडोजर

वृहद स्तर पर जगह-जगह अवैध अतिक्रमण हटाने का किया जा रहा कार्य
जयेश बादल
ललितपुर। भू-माफियाओं द्वारा सरकारी एवं निजी सम्पत्तियों पर अवैध कब्जा करने की शिकायतें शासन एवं प्रशासन स्तर पर प्राप्त होती रहती हैं। ऐसे अतिक्रमणकर्ताओंध्भूमाफियाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किया जाना आवश्यक है, ताकि जनमानस में सुरक्षा की भावना उत्पन्न हो। ऐसे भू माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में वृहद स्तर पर अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है।

अबैध अतिक्रमण हटाओ अभियान के क्रम में जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में ग्राम जखौरा तहसील तालबेहट अंतर्गत कब्जा धारियों लक्ष्मण पुत्र मुल्ला, बाबू, अरविंद पुत्र लक्ष्मण जाति धीवर से बंजर खाते से 3908/0.012 हे0, भानु प्रताप तनय हल्कू राम, हजरत तनय हलकुराम, सूरज तनय हलकुराम से पत्थर खाते से 5267/5.540 हे0 तथा बाबूलाल तनय कलु से 5220/0.202 हे0 पर नई दीवार बनाये जाने पर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। इस मानले में जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश है कि यदि किसी की जमीन पर किसी ने जबरन कब्जा कर रखा है या फिर शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कोई कब्जा है तो अभियान चलाकर ऐसी जमीनों को तत्काल प्रभाव से कब्जा मुक्त कराने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही यदि कब्जा धारियों द्वारा इस कार्य में अवरोध उत्पन्न किया जाता है तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read