Homeबांदावृद्ध की ट्रेन से टकराने पर हुई मौत

वृद्ध की ट्रेन से टकराने पर हुई मौत

वृद्ध की ट्रेन से टकराने पर हुई मौत

रूपा गोयल
बांदा। ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। सुबह वहां से निकले प्वाइंट मैन ने देखा तो जीआरपी को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शहर के संकट मोचन ंस्थित रेलवे लाइन के समीप रविवार की भोर 60 वर्षीय वृद्ध चित्रकूट एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई वहां से गुजर रहे प्वाइंट्स मैन ने देखा तो घटना की जानकारी जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। थाने के एसआई जयकरण सरोज ने बताया कि मृतक सिलेटी रंग की शर्ट और महरून रंग का पैंट तथा काली साफी डाले हुए है। दाहिने हाथ में उसके 786 गुदा हुआ है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read