HomeGorakhpurसामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक भूमिका से अवगत हुए पदाधिकारी: ध्रुवचन्द जायसवाल

सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक भूमिका से अवगत हुए पदाधिकारी: ध्रुवचन्द जायसवाल

सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक भूमिका से अवगत हुए पदाधिकारी: ध्रुवचन्द जायसवाल

अजय जायसवाल
गोरखपुर। अखिल भारतीय जायसवाल सर्व-वर्गीय महासभा की इकाई उत्तर प्रदेश के पिपराइच विधानसभा गोरखपुर के अध्यक्ष सदानंद जायसवाल की अध्यक्षता में ग्रामसभा मंगलपुर टोला कोइलहिया में बैठक हुई। बैठक में महासभा द्वारा सिर्फ मनोनीत पदाधिकारियों एवं युवा पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। उन्हें आज की विषम परिस्थितियों में सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक के सम्बन्ध में विशेष तौर से विचार-विमर्श करते हुए उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल ने विस्तार से अवगत कराया तथा भगवान कार्तवीर्यार्जुन को साक्षी मानकर पद पर रहते हुए समाज हित कार्य करने की शपथ दिलाई। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने चन्द्रवं‍श के पूर्वजों के पुराणों के मतानुसार हैहयवंश के चक्रवर्ती सम्राट भगवान कार्तवीर्यार्जुन के वंशजों के इतिहास को विस्तार पूर्वक से वर्णन किया। यदुवंश का वर्णन करते हुए कहा कि महाराज यदु के पांच देवोपम पुत्र हुए 1.सहस्त्रद 2.पयोद 3.क्रोष्टा 4.नील 5.अज्जींक हुए। महाराजा यदु के बड़े पुत्र सहस्रद से हैहयवंश प्रचलित है। मझोले पुत्र क्रोष्टा से यदुवंश प्रचलित है। पुराणों के अनुसार हैहयवंश में चक्रवर्ती सम्राट भगवान कार्तवीर्यार्जुन हुए तथा यदुवंश में भगवान श्रीकृष्ण अवतरित हुए। उपरोक्त वंशजों का इतिहास महाभारत खिलभाग हरिवंश पुराण के 33वें अध्याय पृष्ठ संख्या 158 से 163 में वर्णन है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पिछड़ी जातियां कुर्मी क्षत्रिय सहित अन्य दलित जातियां भी चन्द्रवं‍शी क्षत्रिय हैं। एक खास वर्ग के कुचक्र के तहत वर्ण व्यवस्था लागू करके भिन्न भिन्न जातियों में बांट दिया है, किन्तु आज की विषम परिस्थितियों में उन्हें संगठित करके अपनी पहचान बनानी होगी। बैठक में विशेष रूप से समाजसेवी जितेन्द्र यादव एवं निखिल जायसवाल भी मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए पिपराइच विधानसभा गोरखपुर अध्यक्ष सदानंद जायसवाल ने कहा कि विधानसभा के पदाधिकारियों एवं युवा पदाधिकारियों को सिर्फ आमंत्रित किया गया था। उन्हें आज की विषम परिस्थितियों मे सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक स्थितियों के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने अवगत कराया। बैठक में शपथ ग्रहण करने वालों में जयप्रकाश जायसवाल एवं भरत जायसवाल संरक्षक, सदानंद जायसवाल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष हीरालाल, महासचिव संजय जायसवाल, कोषाध्यक्ष मंगेश जायसवाल, पिपराइच विधानसभा अध्यक्ष युवा राजू जायसवाल ने अपने सहयोगियों के साथ शपथ ली। कार्यकारी अध्यक्ष जयराम जायसवाल एवं ग्रामसभा परमेश्वरपुर मिरचाइन टोला निवासी युवा नेता राजू जायसवाल द्वितीय को अगले कार्यक्रम में शपथ दिलाई जाएगी। इस अवसर पर अरविंद जायसवाल, पप्पू जायसवाल, सुनील जायसवाल, राम किशुन जायसवाल, भोला जायसवाल, मोनू जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read