HomeChitrakootडीएम ने किया भूमि पूजन

डीएम ने किया भूमि पूजन

डीएम ने किया भूमि पूजन

शिवमंगल अग्रहरि

चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने कलेक्ट्रेट आवास सोनेपुर के प्रांगण में टाइप फोर के चार नग आवासों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता आवास विकास को निर्देश दिए कि जो शासन से आवासों की निर्माण की समय सीमा निर्धारित की गई है उसी के अनुसार शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराया जाए। उन्होंने कहा कि जहां तक आवासों का निर्माण किया जा रहा है वहां तक सड़क भी बनाई जाए तथा पेयजल के लिए बोरिंग भी कराएं। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से कहा कि और जो शेष भूमि इस प्रांगण में है उस पर भी आवासों के निर्माण हेतु जगह चिन्हित कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए। ताकि यहां पर और आवासों के निर्माण हो सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, अधिशासी अभियंता आवास विकास विकास गौतम, सहायक अभियंता प्रदीप गुप्ता, अवर अभियंता अनूप कुमार विमल आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read