अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि निवास करेंगे अधिकारी: डीएम
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी अधिकारी व कार्मिक अपने तैनाती स्थल पर रात्रि में निवास करेंगे तथा आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी व कार्मिक समय से अपने कार्यालय आएंगे। उन्होने कहा कि कार्यालयों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यालय से संबंधित सभी कार्यो का समय से निष्पादन कराएंगे। जिन विभागों के निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनका सतत निरीक्षण करेंगे तथा अपने अधीनस्थों कार्यालयों का निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने कार्यालयों में मूवमेंट रजिस्टर बनाने के लिए भी कहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












