गौवंशों की सुरक्षा व स्वास्थ्य के अधिकारी हुये सक्रिय, प्रशासन पूरी तरह सजग

गौवंशों की सुरक्षा व स्वास्थ्य के अधिकारी हुये सक्रिय, प्रशासन पूरी तरह सजग

गर्मी से बचाव के लिये पेयजल समेत सभी व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम के निर्देश
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई (जालौन)। मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं में शामिल गौशालाओं की देख—रेख और गौवंशों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय बना हुआ है। जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी समेत जिला विकास अधिकारी निशांत एवं सभी उपजिलाधिकारियों ने जनपद के विभिन्न ग्रामों की गौशालाओं का निरीक्षण किया।
इस दौरान ग्राम कैथी, दिरावटी, भाडरी, चमर सेना, पड़री, देवगांव, बेड़ा, ऐबरा सहित अन्य स्थानों की गौशालाओं में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। जिला विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशालाओं में पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा एवं चुनी-चोकर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही गर्मी से बचाव के लिए भी समुचित प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम सचिव एवं ग्राम पंचायत अधिकारी आगामी 5 दिनों के भीतर अपने क्षेत्र की गौशालाओं में संरक्षित गोवंश की संख्या का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से प्रस्तुत करें। यदि तय समय पर सत्यापन प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं होता है तो संबंधित कर्मचारियों का अप्रैल माह का वेतन रोका जाएगा।
प्राप्त रिपोर्टों की जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा गहन जांच भी की जाएगी। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला विकास अधिकारी ने पेयजल व्यवस्था की विशेष निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वृहद गौशालाओं में कार्यरत केयरटेकरों के कार्यों का स्पष्ट विभाजन किया जाए, ताकि नंदी, मादा एवं छोटे गोवंशों की देखरेख सुचारू रूप से की जा सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA