गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार वितरित
तेजस टूडे सं.
डा. अमरनाथ जायसवाल
गोरखपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत बुधवार को रोटरी क्लब गोरखपुर मिड टाउन के तत्वावधान में जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार का वितरण किया गया। इसके तहत महिलाओं को दलिया, बिस्कुट सहित अन्य पोषक आहार वितरित किये गये।
वितरण में रवि खेमका, अलका खेमका, जगदंबा जायसवाल तथा नंदिनी जायसवाल का विशेष सहयोग रहा। वहीं जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. जय कुमार ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अल्पना जैन, प्रोग्राम चेयरमैन अशोक बंका, सुनील गुप्ता, संतोष बंका, राजकुमार बथवाल, पदम अग्रवाल, रीता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, जगदंबा जायसवाल, सुधीर जैन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














