Homeबांदाकुपोषित बालिकाओं के पोषण स्तर में किया जाय सुधार: डीएम

कुपोषित बालिकाओं के पोषण स्तर में किया जाय सुधार: डीएम

कुपोषित बालिकाओं के पोषण स्तर में किया जाय सुधार: डीएम

राष्ट्रीय पोषण माह का डीएम ने किया शुभारम्भ
रूपा गोयल
बांदा। कलेक्ट्रेट सभागार बांदा में 6 वें राष्ट्रीय पोषण माह 2023 का शुभारम्भ जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा किया गया। राष्ट्रीय पोषण माह प्रधानमंत्री के विजन सुपोषित भारत पर आधारित है। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की थीम सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत है। राष्ट्रीय पोषण माह 1 से 30 सितम्बर तक समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में संचालित किया जाना है, जिसमें 6 वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाओं, स्तन पान कराने वाली धात्री महिलाओं तथा कुपोषित बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार किये जाने के प्रयास किये जाने हैं। राष्ट्रीय पोषण माह के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा ऐसे 100 बच्चों को सुपोषण किट एवं पालने का वितरण किया गया, जो कुपोषण से मुक्त हो चुके हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सिद्धार्थ पुत्र किरन, अंकुश पुत्र राधा, महक पुत्र संगीता, राधिका पुत्र श्रीमती दामिनी व अन्य बच्चों को किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पोषण माह के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी केसरी नंदन तिवारी द्वारा दी गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, बाल विकास परियोजना अधिकारी राम प्रकाश, धमेन्द्र सिंह तथा प्रियान्शी पटेल तथा समस्त मुख्य सेविकायें उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती डा. अर्चना भारती के द्वारा किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read