शहर कोतवाली क्षेत्र में चल रहा नशे का अवैध कारोबार
मुकेश तिवारी
झांसी। जहां एक ओर युवाओं को अपने करियर को लेकर चिंता है, वहीं दूसरी ओर अवैध नशा कारोबारी आज के युवाओं को नशे की लत लगाकर मालामाल हो रहे है। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंर्तगत मुर्गा मछली मार्केट के पास अवैध नशे का कारोबार फल-फूल रहा है, नशे की लत में आज का युवा बर्बाद हो रहा है।

नशे के कारोबारी मालामाल हो रहे है। कोरोना में परिवार के परिवार बर्बाद हो गये, उनकी माली हालत खराब हो गयी लेकिन नशे के कारोबारी का कारोबार उतनी ही तेजी से तरक्की कर रहा है। मुर्गा मछली मार्केट के पास गुरफान नामक अपराधी किस्म का व्यक्ति जो अवैध नशे का कारोबार बिना किसी रुकावट के कर रहा है।

किसके संरक्षण में ये नशे का कारोबार चल रहा। जहां एक ओर सरकार की मंशा है, हर अवैध कारोबार पर बुलडोजर कर कहर बरपाया जा रहा है। वहीं कोतवाली क्षेत्र में नशे का कारोबार चरम पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा जो झाँसी शहर को अवैध कारोबार पर लगातार लगाम लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है कि इस नशेड़ी पर शिकंजा कब कसेगा या इसी तरह शहर का युवा नशे की गिरफ्त में रहेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















