बुन्देलखण्ड का एक भी जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह नहींः बादशाह

गठबन्धन प्रत्याशी के पक्ष में पूर्व मंत्री ने किया जनसम्पर्क
रूपा गोयल
जसपुरा, बांदा। हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजेंद्र सिंह लोधी के पक्ष में प्रचार करने आए पूर्व मंत्री बादशाह सिंह को सपा विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद निषाद व आम आदमी पार्टी के नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं पूर्व मंत्री ने जसपुरा कस्बे में भ्रमण कर व काना खेड़ा में गांव में क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर वोट देने की अपील किया। इसके पश्चात चंदवारा के मां किशोरी जी मंदिर में पूजा अर्चना कर वहां उपस्थित लोगों से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजेंद्र सिंह लोधी के पक्ष में वोट मांगे तथा अपने संबोधन में कहा कि बुंदेलखंड का एक भी जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाब देह नहीं है।मंत्री व विधायक होने के बावजूद हमने कभी भी किसी समाज या जाति के लिए अप शब्दों का प्रयोग नहीं किया भाजपा सरकार मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम की रोटियां खा रहे हैं यह देश को बचाने व संविधान को बचाने का चुनाव है वही कहा कि इस सरकार को प्रशासन का संरक्षण व सत्ता का संरक्षण मिल रहा है। चुनाव के आखिरी दिन यह लोग मोटरसाइकिल से निकलेंगे और कहेंगे कि हम जीत गए जीत गए यह जीत नहीं गए बल्कि धराशाई हो गए। उन्होंने आगे कहा कि बुंदेलखंड का आदमी सदैव क्रांतिकारी रहा है हमेशा सच्चाई का साथ दिया है। भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह सरकार फ्यूज बल्ब की तरह है फ्यूज बल्ब को हटाइए और जलते बल्ब लाइए वही पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने कानाखेड़ा, चंदवारा, सिंधनकला, पपरेंदा पहुंचकर जनसम्पर्क किया और गठबंधन के प्रत्याशी अजेंद्र सिंह लोधी के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान सपा प्रत्याशी अजेंद्र सिंह लोधी के बेटे मानवेंद्र सिंह लोधी, राम बहादुर पाल सिंधनकला, नारायण यादव पूर्व प्रधान नर्जिता, घनश्याम साहू प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी, संतराम, दीपू सिंह, शिव दर्शन प्रजापति ग्राम प्रधान नर्जिता, बिलाल फारुकी, सभाजीत यादव समेत दो दर्जन कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं आप नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने कहा कि वर्तमान सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल क्षेत्र के लोगों का फोन नहीं उठाया कोई काम नहीं किया व तिरहार क्षेत्र की लम्बे समय से पक्के पुल की मांग को अनदेखी किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














