HomeJaunpurनोडल अधिकारी ने पेयजल परियोजना कार्य का किया निरीक्षण

नोडल अधिकारी ने पेयजल परियोजना कार्य का किया निरीक्षण

नोडल अधिकारी ने पेयजल परियोजना कार्य का किया निरीक्षण

सिकरारा, जौनपुर। निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण/नोडल अधिकारी अंकित अग्रवाल ने जल जीवन मिशन अंतर्गत फूलपुर में पेयजल परियोजना कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओवरहेड टैंक निर्माण, पंप हाउस, बाउंड्रीवॉल, सोलर पैनल, सोलर पंप आदि का निरीक्षण किया। योजना के समस्त कार्य पूर्ण एवं आराजी फूलपुर के सभी कनेक्शन से जलापूर्ति होती हुई पायी गयी। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने स्वयं नल खोलकर जलापूर्ति का निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम समूह की महिलाओं ने नोडल अधिकारी के समक्ष पानी की गुणवत्ता की जांच भी की। उन्होंने ग्रामवासियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए हर घर नल से जल योजना के तहत जल कनेक्शन के बारे में जानकारी लिया। आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं आदि के बारे में भी जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देशित दिया। इस दौरान उन्होंने टेक्निकल ट्रेनिंग ले रहे प्रशिक्षुओं तथा योजना से लाभान्वित लाभार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, परियोजना निदेशक के.के. पांडेय, एक्सईएन जल जीवन मिशन ग्रामीण, बीडीओ सिकरारा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read