HomeJaunpurअस्पताल में डाक्टर व स्टाफ नर्स की लापरवाही से नवजात शिशु की...

अस्पताल में डाक्टर व स्टाफ नर्स की लापरवाही से नवजात शिशु की हुई मौत

अस्पताल में डाक्टर व स्टाफ नर्स की लापरवाही से नवजात शिशु की हुई मौत

रूपा गोयल
बबेरू, बांदा। जनपद के बिसंडा कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर व स्टाफ नर्स की लापरवाही के चलते नवजात शिशु की मौत हो गई है। पीड़ित महिला के पति ने प्रभारी अधीक्षक एवं थाने पर लिखित सूचना देकर डॉक्टर व स्टाफ नर्स के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है। जानकारी के अनुसार बिसंडा कस्बे के जवाहर नगर के रहने वाले प्रमोद सोनी ने अपनी पत्नी को प्रसव हेतु एंबुलेंस के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बीती रात्रि प्रसव वार्ड पर भर्ती कराया जहां पर ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स सीमा सोनी को बुलाया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

लेकिन वह नहीं सुनी प्रसव पीड़ा बढ़ने पर भी महिला के पास नहीं आई जिससे रात में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सोहेल खान के आवास पहुंचे लेकिन महिला को देखने तक नहीं आए, दूसरे दिन सुबह महिला ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन स्टाफ नर्स और डॉक्टर की लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हो गई जिससे पीड़ित महिला के पति प्रमोद सोनी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं थाने पर लिखित सूचना देकर स्टाफ नर्स डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग किया है।

Must Read