मामूली विवाद में पड़ोसी ने युवती के ऊपर डाला केरोसिन

मामूली विवाद में पड़ोसी ने युवती के ऊपर डाला केरोसिन

पुलिस ने आरोपी को पकडक़र भेजा जेल
रंजीत सिंह
मुहम्मदाबाद, जालौन। जनपद में किसी विवाद के चलते दबंग पड़ोसी ने युवती पर केरोसिन डाल दिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। इधर अस्पताल में भर्ती युवती की हालत ठीक बताई जा रही है। शनिवार की सुबह डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहाना निवासी शैलेंद्र राजपूत पुत्र कालीचरण और मुन्ना राजपूत पुत्र तेज सिंह के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। विवाद की वजह से पड़ोसी मुन्ना ने घर के बाहर खड़ी शैलेंद्र राजपूत की पुत्र दीक्षा पर केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आठ दिन पहले किसी बात को लेकर युवती और पड़ोस के युवकों में कुछ विवाद हुआ था। इससे बाद से ही मुन्ना मौके की तलाश में था।वारदात के समय युवती बाहर बैठी हुई थी। युवती के पिता और मुन्ना के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। मौका पाकर पड़ोसी मुन्ना एक कांच की बोतल में केरोसिन ले आया और युवती के मुंह पर डाल दिया। आग में झुलसती पीडि़ता को छोडक़र आरोपी तुरंत फरार हो गया। इधर पीडि़ता के परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी आनन फानन में उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। युवती पच्चीस प्रतिशत से ज्यादा झुलस चुकी है। इधर पीडि़ता के बयान पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA