नीमा के अमृत महोत्सव समापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) संगठन के स्थापना के 75 वर्ष पूरा होने पर देश के विभिन्न राज्यों में संचालित नीमा के विभिन्न शाखाओं के माध्यम से पूरे वर्ष अमृत महोत्सव मनाने का संकल्प लिया था। जिससे देश की गरीब जनता लाभान्वित हो सके। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर औषधि वितरण औषधि वितरण, पैथोलोजी, इम्युनिटी बूस्टर कैम्प, अनोरेक्टल कैम्प्प, रक्तदान शिविर, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, योग के माध्यम से स्वास्थ्य कैम्प, ओषधि पेड़ पौधों का वितरण पर्यावरण इत्यादि कार्य हुए।
इसी उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव समापन समारोह का आयोजन एपेक्स आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज चुनार में हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि पदमश्री डॉ. करूणा कांत त्रिपाठी एवं काशी के महापौर अशोक तिवारी विशिष्ट अतिथि डॉ. यस.के सिंह (एपेक्स हॉस्पिटल) ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के उपरांत नीमा सेंट्रल का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष डॉ. कुलकर्णी एवं वाराणासी के डॉ. उमा शंकर पाण्डेय निर्विरोध महासचिव चुनें गए। कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. ओ.पी सिंह (प्रदेश प्रवक्ता) एवं यूपी नीमा स्टेट के अध्यक्ष डॉ. अतुल प्रताप सिंह, डॉ. यस येन पाण्डेय, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. यस.बी सिंह, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. राजन, डॉ. राकेश पाण्डेय, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, डॉ. ए.के सिंह, डॉ. शिवाजी सिंह, डॉ. सत्यपाल यादव, डॉ. मुमताज, डॉ. राजेन्द्र मौर्य, डॉ. तनु सिंह, डॉ. अनु, डॉ. सी.बी सिंह, डॉ. कुलदीप, डॉ.पी.के सिंह इत्यादि ने कियासफल संचालन डॉ. ओ.पी सिंह ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











