चौधरी चरण सिंह की मनायी गयी पुण्यतिथि

चौधरी चरण सिंह की मनायी गयी पुण्यतिथि

पक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। राष्ट्रीय लोक दल कैम्प कार्यालय खोवा मंडी मुगलसराय पर आयोजित किसानों के मसीहा व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 36वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर 2 मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया। इस मौके पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर वहां उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के देवता ही नहीं मसीहा थे। भारत के कृषि के उत्थान के लिए किसानों के हित में 1937 में उत्तर प्रदेश में विधायक के रुप में किसानों की अपनी भूमि पर मालिकाना हक दिलाने के लिए भूमि उपयोग विधेयक को विधानसभा में पेश करना चाहे लेकिन अंग्रेज गवर्नर ने पेश करने की अनुमति नहीं दिया।

बाद में इसी विधेयक को उत्तर प्रदेश विधानसभा में जिम्मेदारी अमूल्यन और भूमि सुधार का आधार बना जिसका जोत उसी की धरती का यथार्थ किया। लोगों को मालिकाना हक मिला। अपने कार्यकाल में अनेकों ऐतिहासिक कार्य करने का काम किये। आज की सरकार किसानों की हित की बात नहीं कर रही है। कृषि कानून के नाम पर शोषणवादी कानून लाना चाह रही है। पूजीपतियों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। प्यारे लाल यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जो कहते थे वह करते थे। आज की सरकार केवल मंदिर मस्जिद की बात करती है, किसानों, मजदूरों, बेरोजगारी, महंगाई पर बात नहीं करती।

चौधरी साहब के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। गोष्टी में समरनाथ सिंह यादव, नंद लाल यादव, शिव कुमार पटेल, प्यारे लाल यादव, नख डू यादव, सुमंत यादव, पंचम यादव. फुदन भाई, जालिम भाई, संभव कुमार यादव, कृष्णा यादव, विष्णु यादव, मांडवी यादव, डॉ. आर.डी यादव, कैलाश विश्वकर्मा, बच्चा यादव, ताज मोहम्मद शंभू नाथ यादव, संजय यादव, सत्येंद्र कुमार, महेंद्र प्रताप यादव आदि लोग थे अध्यक्षता समर नाथ सिंह यादव संचालन शिव कुमार पटेल ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent