Homeचंदौलीउत्तर प्रदेश पुलिस में नीलम का हुआ चयन

उत्तर प्रदेश पुलिस में नीलम का हुआ चयन

उत्तर प्रदेश पुलिस में नीलम का हुआ चयन

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। रविनगर निवासी रामलाल चौहान एवं प्रमिला देवी की पुत्री नन्द बॉक्सिंग अकैडमी में अभ्यासरत राष्ट्रीय पदक विजेता बॉक्सिंग खिलाड़ी नीलम सिंह चौहान का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में बॉक्सिंग स्पोर्ट्स कोटे से हुआ है जिस पर चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिला महासचिव व नन्द बॉक्सिंग एकेडमी के कोच कुमार नन्दजी ने बताया कि नीलम सिंह चौहान 3 नेशनल खेलते हुए दो बार नेशनल स्तर पर पदक तथा 2 बार बॉक्सिंग खेलों इंडिया प्रतियोगिता खेलते हुए एक बार सीनियर नेशनल मैडल जीत चुकी हैं जो गौरवपूर्ण पल है। कोई भी खिलाड़ी मेहनत और लगन से अभ्यास करें तो उसे सफलता मिलनी निश्चित है। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव व कोच कुमार नन्द ने नीलम को पुलिस में चयनित होने पर पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह देकर प्रयागराज जाने से पहले आज सम्मानित किया। इस सफलता से नगर के खिलाड़ियों में खुशी है। चंदौली एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनीता अग्रहरि, स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली के अध्यक्ष डॉ. अनिल यादव, कोषाध्यक्ष प्रताप नारायण चौबे, इलियास अहमद इत्यादि ने बधाई दिया। यूपी एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रो. अनिल मिश्रा ने भी बधाई दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read