Homeचंदौलीत्योहारों को सम्पन्न कराने को लेकर हुई बैठक

त्योहारों को सम्पन्न कराने को लेकर हुई बैठक

त्योहारों को सम्पन्न कराने को लेकर हुई बैठक

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। मोहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में समस्त अधिकारीगण के साथ जनपद चन्दौली के सभी थाना क्षेत्रों के ताजियादारों/धर्मगुरुओं, गणमान्य/सम्भ्रांत लोगों के साथ पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में बैठक की गई। सभी से संवाद कर जुलूस के दौरान आने वाली समस्याओं को सुना गया व उनसे सुझाव भी मांगे गये। मार्ग की साफ-सफाई व बिजली तारों को ठीक कराने आदि के संबंध में संबंधित को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई साथ ही हिदायत दी गई कि जुलूस में शस्त्रों के प्रदर्शन को पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। डीजे/माइक/लाउडस्पीकर को निर्धारित डेसीबल तक ही बजाने की अनुमति दी गई है। ताजियादारों से किसी नए मार्ग से ताजिया को न ले जाने व किसी नई परम्परा की शुरुआत न करने हेतु निर्देशित किया गया तथा सरकार द्वारा जारी किये गये गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी से आपस में मिलजुल कर आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ अपना अपना त्योहार मनाने के लिए अपील की गई। असामाजिक व अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति के संज्ञान में ऐसा कोई मामला आता है तो तुरंत सम्बंधित थाना पुलिस को अवगत कराएं जिससे तत्काल आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा सके। सोशल मीडिया पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, भ्रामक व अफवाह पोस्ट करेगा उसके विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी। सभी अधिकारीगण को समस्याओं के अविलंब समाधान व ताजिया मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई कराते हुए त्यौहार को सकुशल शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read