HomeLucknowजवाहर नवोदय विद्यालय में एनडीआरएफ ने किया मॉक ड्रिल का आयोजन

जवाहर नवोदय विद्यालय में एनडीआरएफ ने किया मॉक ड्रिल का आयोजन

जवाहर नवोदय विद्यालय में एनडीआरएफ ने किया मॉक ड्रिल का आयोजन

आरएल पाण्डेय
लखनऊ। जवाहर नवोदय विद्यालय पिपरसंड लखनऊ में एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पोंस फोर्स) द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इसमें एनडीआरएफ के जवानों ने बाढ़, भूस्खलन, दुर्घटना जैसे हालात पैदा होने पर स्वयं व लोगों की जान को बचाने के तरीके को विस्तार से बताया।

जवानों ने बच्चों एवं शिक्षकों को मॉक ड्रिल के जरिये बताया कि दुर्घटना के समय चोट लगने वाले जगह को कपड़े से बाँधकर ऊपर उठाए रखना चाहिए जिससे रक्त का बहना कम हो जाय। जवानों ने आपात स्थिति में कंबल तथा टी शर्ट से किस प्रकार स्ट्रेचर बनाया जा सकता है? दिखाया। हार्ट अटैक या किसी अन्य वजह से सांस न ले पाने पर किस तरह मुहसे सांस देना व हृदय के पास प्रेशर देने वाली जगह को खोजकर दबाव देने का तरीका बताया। पानी में डूबने से बचने के लिए रक्षा जैकेट उपलब्ध न होने पर वैकल्पिक तरीके से प्लास्टिक की बोतल, डिब्बों, बांस की लकड़ियों आदि से रक्षा जैकेट तथा नाव बनाना बताया गया।

सभी बच्चों को कक्षाओं में भेजकर आपदा अलार्म बजने पर अपना बचाव करते हुए खुले स्थान पर आने का अभ्यास कराया गया। यह भी बताया गया की आपदा के बाद बाहर एकत्रित होने पर सभी छात्र व शिक्षक यह सुनिश्चित कर ले की उनके सभी साथी सुरक्षित हैं। जवानों ने कहा कि मुश्किल हालात में सब्र से काम लेना है और हड़बड़ाहट में नहीं रहना है। इससे ज्यादा नुकसान होने की संभावना रहती है। विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर पर पीपीटी के माध्यम से भी सभी प्रकार की आपदाओं तथा उससे बचने के उपाय दिखाए एवं बताए गये। पूरे मॉक ड्रिल के समय विद्यालय के प्राचार्य वीके बाजपेयी, समस्त शिक्षक, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read