हापुड़ पुलिस की 48 घण्टों में बदमाशों से हुई 4 मुठभेड़
3 घटनाओं का खुलासा कर पुलिस ने 8 बदमाशों को दबोचा
प्रिंस हत्याकाण्ड, गुड़ व्यापारी से लूट सहित इन्द्रलोक कालोनी में हुई लूट का हुआ खुलासा
अनिल कश्यप
हापुड़। जनपद हापुड़ की पुलिस व एसओजी टीम पिछले 48 घण्टे से बदमाशों के पीछे इस कदर पड़ी की यह समय बदमाशों के लिए कहर बनकर टूटा 48 घण्टे में अलग-अलग जगहों पर पुलिस की बदमाशों से 4 मुठभेड़ हुई। वहीं मुठभेड़ के दौरान 8 बदमाशों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। इतना ही नहीं, पुलिस ने 3 लूट की घटनाओं का भी खुलासा किया।

इन खुलासों में पुलिस ने सर्वप्रथम पिलखुवा में व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा किया, उसके बाद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने गुड़ व्यापारी के साथ हुई लूट का भी खुलासा किया। वहीं कुछ दिन पूर्व थाना थाना क्षेत्र के इंद्रलोक कालोनी में हुई किराना व्यापारी के साथ लूट का भी खुलासा किया। बता दें कि सर्वप्रथम थाना पिलखुवा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी रोहित पुत्र जगपाल को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार।

गिरफ्तार आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर 3 दिन पूर्व थाना पिलखुवा क्षेत्र में लूट के प्रयास में किराना व्यापारी व उनके बेटे पर हमला कर घायल कर दिया था जिसमें ईलाज के दौरान व्यापारी के बेटे की मृत्यु हो गयी थी। इस घटना में आरोपी के कब्जे से घटना कारित करने में प्रयुक्त एक पिस्टल मय 3 जिन्दा व 4 खो कारतूस, एक स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल बरामद हुई। वहीं कुछ घण्टों बाद एक बार फिर थाना पिलखवा पुलिस व बदमाशों का आमना-सामना हुआ। बता दें कि थाना पिलखुवा पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी सामने से एक सेंट्रो कार आती दिखाई दी जिसे पुलिस ने रोकने का इशारा किया लेकिन सेंटरों में सवार बदमाशों ने कार रोकने के बजाय उल्टा पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया।

वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायर करनी शुरू कर दी जिसके बाद दोनों ओर से हुई जबरदस्त मुठभेड़ के बाद एक आरोपी के पैर में गोली लग गई जिसे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया बता दें कि घायल बदमाश का नाम शंकर बताया जा रहा है जिस पर 25000 का इनाम भी घोषित था। वहीं इसके साथी उमेश को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इन गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना कारित करने में प्रयुक्त सेन्ट्रो कार व अवैध असलहा बरामद बरामद हुआ। बता दें कि इसी घटना के क्रम में एक भूरा नाम का अपराधी भी शामिल था जिसके द्वारा पुलिस मुठभेड़ के डर से 5 अप्रैल को गाजियाबाद कोर्ट में सरेन्डर किया गया।
गुड़ व्यापारी से हुई लूट किया खुलासा
तीसरी कार्यवाही में थाना हापुड़ देहात पुलिस व एसओजी टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है, जिसमें 25,000 रुपये के इनामी बदमाश मनीष को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया है। प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला है कि यह थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में हुई गुड़ व्यापारी से हुई लूट में वांछित चल रहा था। इतना ही नहीं, गिरफ्तार अभियुक्त जनपद बुलन्दशहर व मुजफ्फरनगर से भी लूट की घटनाओं में वांछित चल रहा था। पुलिस द्वारा अभी अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य जनपदों से जानकारी की जा रही है। बता दें कि इसके कब्जे से पुलिस को लूटी गई नकदी, बाइक व अवैध असलहा बरामद हुआ है।
दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश गिरफ्तार
चौथी कार्यवाही में थाना हापुड़ देहात पुलिस व एसओजी टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है जिसमें पुलिस ने 2 घायल सहित 3 बदमाशों मनीष, अंकित कुमार व दीपांकर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 5 अप्रैल को हापुड़ के इद्रलोक कालोनी में दिनदहाड़े बदमाशों ने व्यापारियों को अपना निशाना बनाया था। तमंचे के बल पर लूट कर व्यापारी को घायल कर बदमाश फरार हो गए थे। घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश था। वहीं पुलिस ने भी दिन रात एक कर कुछ ही घण्टो में ही आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटी गई नकदी, बाइक व अवैध असलहा बरामद हुआ है। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने चारों घटनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि इंद्रलोक में किराना व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का शीघ्र खुलासा करने पर थाना देहात पुलिस व एसओजी टीम को आईजी साहब ने 50 हजार का नगद पुरस्कार भी दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













