राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता श्रीवास्तव ने राज्यमंत्री मंत्री गुलाबो देवी से की शिष्टाचार भेंट
राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता श्रीवास्तव ने राज्यमंत्री मंत्री गुलाबो देवी से की शिष्टाचार भेंट
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गुलाबो देवी से शिष्टाचार भेंट की। संगठन के विषय में वार्ता किया और पूरे भारत में संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य किया एवं उत्तर प्रदेश की मंत्री गुलाबो दीदी ने उत्तर प्रदेश में हर संभव मदद का आश्वासन दिया एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने 5 प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन पत्र दिया था।
उसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में आकर उत्तर प्रदेश की मंत्री गुलाबो देवी से शिष्टाचार भेंट की। 14 से 20 मई तक योगी जी को पुनः मुख्यमंत्री बनने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार के द्वारा गौ यज्ञ का आयोजन एवं श्री राम कथा अमृत माई वर्षा के संबंध में चर्चा की। दीदी ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में मंत्री गुलाबो देवी ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।